Ballia News : सुखपुरा को हराकर फुटबॉल चैम्पियन बना मनियर

Ballia News : सुखपुरा को हराकर फुटबॉल चैम्पियन बना मनियर

बलिया : उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वाधान में बलिया फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जनपदीय फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का फाइनल मैच सुखपुरा और मनियर के बीच खेला गया। खेल के प्रथम हाफ में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी रक्षापंक्ति मजबूत रखा, परंतु मनियर के जोसेफ ने एकल प्रयास से अपनी टीम के लिए आठवें मिनट में पहला गोल और 39वें मिनट में प्रकाश ने गोल कर 2-0 से बढ़त बनाई। इस तरह मध्यान्तर तक मनियर की टीम दो शून्य से आगे रही।

मध्यांतर के बाद खेले गए मैच में मनियर के मोहम्मद अली द्वारा 53वें मिनट में एक गोल और कर स्कोर 3- 0 कर दिया, लेकिन अगले ही मिनट में खेल का रुख तब बदल गया, जब सुखपुरा के आकाश यादव ने 30 गज के फासले से किक लगाकर गेंद को जाल मे डाल दिया। इसके बाद कई प्रयास सुखपुरा द्वारा किए गए, लेकिन मनियर के बेहतरीन गोलकीपर ने बचाव करते हुए कोई मौका नहीं छोड़ा।

इस तरह से अंत तक मनियर की टीम तीन एक से इस जिले की चैंपियन होने का गौरव प्राप्त की। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला श्रम एवं परिवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार रहे। साथ में जिला क्रीडाधिकारी जवाहर सिंह यादव, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह पिंटू, संजू, सचिव जमाल अख्तर चीकू तथा कई वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

मैच का निर्णय अमल कुमार कुंवर, मोहम्मद खुर्सीद तथा आजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अरविंद कुमार सिंह तथा आभार उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह पिंटू ने किया। इस अवसर पर राणा सिंह, नारायण जी, झुंझुनू तिवारी, जितेंद्र सिंह, भीम चौधरी आदि पुराने खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिनको फुटबॉल संघ ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

यह भी पढ़े बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या