Ballia News : विश्वास में 'जिगर' ने दिया धोखा, ब्लैकमेल कर करता रहा बलात्कार

Ballia News : विश्वास में 'जिगर' ने दिया धोखा, ब्लैकमेल कर करता रहा बलात्कार

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  कोतवाली पुलिस न सिर्फ  वादिनी की तहरीर पर धारा 406, 328, 376, 506, 507 भादवि पंजीकृत किया, बल्कि त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जिगर सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह (निवासी ग्राम+पोस्ट रेनुऑ थाना हुसैनगंज, सिवान बिहार व हाल मुकाम आवास विकास कालोनी, कोतवाली, बलिया) को पॉलिटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि, महिला ने मोबाइल का पिन बनवाने के लिए जिगर सिंह को दिया था। इसका नाजायज फायदा उठाते हुए जिगर ने महिला के मोबाइल से उसका पासवर्ड और ईमेल प्राप्त कर ब्लैकमेल कर महिला के साथ बलात्कार किया। यही नहीं, महिला से आरोपी ₹500000 की मांग कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक ज्ञानचन्द शुक्ला, कां. मनीष शुक्ला व शत्रुहन कुमार शामिल रहे।  

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद