Ballia News : कार की पॉवर विंडो में गर्दन फंसने से बालक की मौत, नई कार की पूजा कर लौट रहा था परिवार

Child dies after his neck got stuck in the power window of a car

Ballia News : कार की पॉवर विंडो में गर्दन फंसने से बालक की मौत, नई कार की पूजा कर लौट रहा था परिवार

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कार के पॉवर विंडो में गर्दन फंसने से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप समेत सभी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं, बच्चे की मौत से पूरे नगर में शोक की लहर है। घटना सोमवार शाम की है।

उभांव थाना क्षेत्र के चकिया निवासी रोशन ठाकुर का परिवार चन्दाडीह गांव स्थित मातु जी महारानी मंदिर में अपनी नई बलेनो कार की पूजा कराने गया था। वापसी के दौरान रोशन ठाकुर का डेढ़ वर्षीय पुत्र रेयांश उर्फ कान्हा कार की पिछली सीट पर बैठा था। कार की खिड़की थोड़ी खुली थी। कान्हा खिड़की से बाहर झांक रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से पावर विंडो का स्विच दब गया। इससे उसकी गर्दन खिड़की में फंस गई।

परिजन कान्हा को बेल्थरा रोड के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मऊ रेफर कर दिया गया। परिजन कान्हा को लेकर मऊ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कान्हा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कान्हा रोशन ठाकुर का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि परिवार में 20 फरवरी को एक बेटी की शादी संपन्न हुई थी। उसी दौरान यह नई कार खरीदी गई थी। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद