Ballia News : सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत

Ballia News : सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत

Ballia News : बांसडीह-मनियर मार्ग पर स्थित हालपुर गांव के पास सड़क हादसे एक दिव्यांग युवा ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि आदर गांव निवासी अंकित उर्फ जीउत वर्मा (25) दोनों पैर से दिव्यांग था, जो ई रिक्शा चलाता था। बुधवार की देर रात करीब 9 बजे हालपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास सड़क किनारे उसका ई रिक्शा खड़ा था, जबकि वह किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायलावस्था में सड़क पर पड़ा था। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को पीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से अंकित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली