Ballia News : अधिवक्ता से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Ballia News : अधिवक्ता से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हियाछपरा निवासी अधिवक्ता बृजेश सिंह की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने इब्राहिमाबाद गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह उर्फ घमड़ी सिंह पर मारपीट करने, जेब से पैसा निकाल लेने सहित विभिन्न आरोपों में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज किया है।
बता दे कि 26 सितम्बर को अधिवक्ता बृजेश सिंह के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामले में बृजेश सिंह द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी, किंतु प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इससे आक्रोशित अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। उधर, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से अधिवक्ताओं का शिष्ट मंडल  मिलकर घटना से अवगत कराते हुए एसएचओ पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का  आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में सोमवार को बैरिया पुलिस ने सत्य प्रकाश सिंह उर्फ घमड़ी के खिलाफ धारा 352, 351(3) 309 (4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव