बलिया खबर : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर

बलिया खबर : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा अस्पताल मोड़ के पास बाइक सवार युवक  बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला निवासी सूर्य प्रताप सिंह (19) कोरियर में डिलीवरी मैन का काम करते हैं। सोमवार को डिलीवरी प्राप्त करने बैरिया जा रहे थे, तभी सोनबरसा गांव से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर चढ़ते समय सूर्य प्रताप को चपेट में ली। सूर्य प्रताप की स्थिति गंभीर बनी है। वहीं, उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट