Ballia News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की ऑन द स्पॉट मौत

Ballia News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की ऑन द स्पॉट मौत

बैरिया, बलिया : एनएच 31 के बैरिया बाजार दलित बस्ती के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।

बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर निवासी मंजीत सिंह (28) पुत्र धजाधारी सिंह अपने गांव तालिबपुर से अपनी बुआ के घर शिवन टोला गया था। बुधवार की देर रात मंजीत वापस लौट रहे थे, तभी बैरिया हरिजन बस्ती के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक के भाई विश्वजीत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद