Ballia News : विकास पुरुष थे पं. बालेश्वर दुबे, पूर्व प्रधान की स्मृति में बंटा 501 कम्बल

Ballia News : विकास पुरुष थे पं. बालेश्वर दुबे, पूर्व प्रधान की स्मृति में बंटा 501 कम्बल

Ballia News : सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया स्थित बाजार में शुक्रवार को  जनप्रिय पूर्व ग्राम प्रधान स्व. पं. बालेश्वर दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. चन्द्रावती देवी की पुण्यतिथि पर जरुरतमंदों में 501 कम्बल एवं मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय पत्रकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

Labharthi

जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने कहा कि असहाय, जरूरतमंदों की सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है। नर सेवा ही नारायण की सेवा है। पंडित बालेश्वर दुबे आजीवन कमजोर तबके के लोगों के साथ खड़े रहते थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि लगातार पांच बार प्रधान रहे पं. बालेश्वर दुबे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी तो थे ही, विकास पुरुष भी थे। वे पूरे गांव को अपना समझते थे।

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

पिपरा प्रधान प्रतिनिधि एवं शिक्षक अमित दुबे ने कहा कि क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय, प्रातः स्मरणीय पं. बालेश्वर दुबे का प्रेरणादाई व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सभी को प्रेरित करता है। उनके विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित लोगों ने पं. बालेश्वर दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी चन्द्रावती देवी के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

इस अवसर पर दुबहड़ के ग्राम प्रधान प्रभात पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत तिवारी, दोपही के पूर्व प्रधान मोहन जी दुबे, नर्वदेश्वर मिश्रा, पंकज दुबे, अक्षयवर मिश्रा, गुप्तेश्वर मिश्रा, प्रियेश तिवारी, आशुतोष ओझा, पिंटू राय, सोनू दुबे, वीरेंद्र दुबे, सुरेन्द्र दुबे, डॉ अभिषेक वर्मा, अक्षय कुमार, मुख्तार अंसारी, रजत विराट गुप्ता, धर्मेन्द्र राय, सोनू पाण्डेय, डब्लू दुबे, डब्लू तिवारी, अंजनी पाठक, पत्रकार नागेन्द्र तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, संदीप गुप्ता, कुलदीप दुबे, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एवं संचालन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील कुमार दुबे ने किया।  कार्यक्रम आयोजक स्व. बालेश्वर दुबे के पुत्र पूर्व ग्राम प्रधान विनोद दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी