बलिया : चोरी की बाइक से शराब तस्करी, 55 बोतल 'अंग्रेजी' के साथ एक गिरफ्तार

बलिया : चोरी की बाइक से शराब तस्करी, 55 बोतल 'अंग्रेजी' के साथ एक गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : बैरिया पुलिस ने गोन्हिया छपरा अंडरपास के नजदीक से रविवार की रात 55 बोतल अलग-अलग ब्रांडों की अवैध अंग्रेजी शराब व सिवान से चोरी की बाइक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील दुबे ने सोमवार को सुबह बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने हमराही के साथ गोंन्हिया छपरा रेलवे अंडरपास के करीब पहुंचकर वहां एक व्यक्ति बाइक के पीछे बड़ी बोरिया कुछ सामान बांधे देखा गया। युवक को रोककर उससे  पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम संदीप कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी नटवर सेमरिया थाना रिवीलगंज जिला सरण बिहार बताया गया। उसके पास की बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें 55 अदद विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब था। शराब कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया गया।

उसके पास की बाइक कागजात के बाबत पूछा गया तो उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है, जिसका नंबर बदलकर वह चला रहा है। मोटरसाइकिल के चेचिस के आधार पर ईचालान ऐप पर देखा गया तो वह बाइक इरफान अहमद पुत्र मुर्तजा निवासी तरवारा थाना तरवारा सिवान के नाम पंजीकृत होना पाया गया। ई-चालान ऐप पर उपलब्ध वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर बात की गई, तो उसने बताया कि हमारी बाइक 1 मई 2023 को चोरी हुई थी। इस संबंध में 5 मई को थाना जीबी नगर सिवान बिहार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को बैरिया थाना लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़े बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा