बलिया : शराब तस्करों ने बदला पैंतरा... अब यूं हो रही तस्करी

बलिया : शराब तस्करों ने बदला पैंतरा... अब यूं हो रही तस्करी

बैरिया, बलिया : शराब तस्करी को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ वैभव कृष्ण के पेंच कसने व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की सक्रियता के बावजूद बैरिया क्षेत्र में शराब तस्करी पर विराम नहीं लग पा रहा है। अन्तर अब इतना हो गया है कि पहले सड़क मार्ग से अंग्रेजी शराब का खेप वाहनों पर लादकर जाता था, अब नावों से नदी के रास्ते शराब का खेप रात के अंधेरे में बिहार भेजा जा रहा है। अंधेरे में यह खेल पूरे व्यवस्थित ढंग से शराब के तस्कर खेल रहे हैं।

बैरिया निवासी शत्रुघ्न सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष पांडे,महेश यादव आदि ने बताया कि अगर रात को अचानक नदी में सर्च अभियान चलाया जाए तो शराब की बड़ी खेप बरामद हो सकती है। जानकार लोगों का कहना है कि सरयू नदी के रास्ते डूमाईगढ़ घाट व बकुलहा के रास्ते शराब बिहार पहुंचाया रहा है। वहीं दया छपरा, दुबे छपरा के रास्ते भी गंगा के माध्यम से शराब की खेप बिहार पहुंचाई जा रही है। लोगों ने पुलिस उच्चाधिकारियों से इस संदर्भ में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है, ताकि इस अवैध कारोबार पर रोक लग सकें। वही बैरिया पुलिस शराब तस्करी को पूरी तरह रोक देने का दावा कर रही है।

अवैध कच्ची शराब की बिक्री खुलेआम

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद, रानीगंज बाजार के पूरब फाटक मार्ग पर, करमानपुर, सुरेमनपुर बगीचे में, दया छपरा, शोभा छपरा सहित कई गांव में अवैध कच्ची शराब की बिक्री खुलेआम होने से विशेष कर महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद