बलिया : अपहृत किशोरी बरामद, संगीन धाराओं में जेल भेजा गया गिरफ्तार अपहर्ता

बलिया : अपहृत किशोरी बरामद, संगीन धाराओं में जेल भेजा गया गिरफ्तार अपहर्ता

बलिया : दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने अपहर्ता कृष्णा कुमार उर्फ गोलू राम पुत्र मुन्ना राम (निवासी सवरूबांध थाना दुबहड़) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता शनिवार को जनाड़ी तिराहा पर मिली। पुलिस ने धारा 363, 366 भादवि व 16/18 पाक्सो एक्ट में अभियुक्त को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च को वादी मुकदमा द्वारा अपनी पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर ही पीड़िता को बरामद कर लिया। वहीं, अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ गोलू राम पुत्र मुन्ना राम को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोतीलाल व कां. सचिन कुमार शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली