बलिया : पलक झपकते ही मां की आंखों से सदा के लिए ओझल हो गया लाडला, नहीं थम रहे आंसू

बलिया : पलक झपकते ही मां की आंखों से सदा के लिए ओझल हो गया लाडला, नहीं थम रहे आंसू

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के पास गंदा पानी निकलने वाले बने गड्ढे में  गिरने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे मुहल्ले में शोक की लहर है। यह हृदयविदारक घटना सिकंदरपुर नगर के घुरी बाबा के टोला गांव की है। 

रविवार की सुबह विजय कुमार यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र अव्यांश दरवाजे पर खेल रहा था। मां अमृता अपने घर के काम में जुट गई। कुछ देर बाद अव्यांश नहीं दिखा तो वह उसे खोजने लगी। खोजते खोजते अमृता गड्ढे के पास गई तो अव्यांश गड्ढे में गिरा पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए।

वहां से चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां जांच के चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। मासूम अव्यांश की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बच्चे की मां बार-बार उसका नाम लेकर बेहोश हो जा रही है। अन्य लोग उसे संभालने में लगे हुए थे। अव्यांश के पिता विजय यादव फौज में है, जिनकी तैनाती पंजाब के जालंधर में है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश