बलिया : पांच माह में दूसरी बार स्कूल में चोरी, बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग ; पुलिस मौन

बलिया : पांच माह में दूसरी बार स्कूल में चोरी, बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग ; पुलिस मौन

Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आमजन को दहशत में डाल दिया है। चोर आसानी से घर, हॉस्पिटल और विद्यालयों को निशाना बना रहे हैं। इधर, तीन दिन में लगातार तीन चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस चुप है। पुलिस रात में पेट्रोलिंग का दावा तो कर रही है। बावजूद इसके चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं। 

ताजा मामला जमुई स्थित योगीनाथ इंटर कालेज का है, जहां से चोर सोलर पैनल, इन्वर्टर और बैटरी दुबारा चुरा ले गए। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह विद्यालय परिवार को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि करीब पांच माह पहले भी इस विद्यालय के अलावा कुसुमावती देवी इंटर कॉलेज पंपापुर लीलकर का सोलर पैनल, इन्वर्टर और बैटरी चोरी हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन आज तक कुछ पता नहीं चल पाया।

Ballia News

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

यही नहीं, दो दिन बाद संदवापुर में मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों का सामान और आभूषण पार कर दिया था। वहीं, कस्बा स्थित वीपीआर एजुकेशन एकेडमी का सोलर पैनल और बैटरी चोरी हो गई थी। लेकिन आज तक पुलिस ने एक भी मामले का खुलासा नहीं किया। 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

उधर, बीते 6 मई को जमुई निवासी दिवाकर मिश्रा के घर का दरवाजा तोड़कर चोर नगदी समेत लाखो रुपए का आभूषण समेट ले गए थे। घटना के अगले दिन बुधवार को दिपलोक अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गनीमत थी रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई, जिसे चोर बीच रास्ते में छोड़ कर फरार हो गए। लावारिस हालत में पड़े एंबुलेंस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर हॉस्पिटल संचालक को सुपुर्द कर दिया। लगातार हो रही चोरियों से आमजन जहां घबराए हुए हैं, वहीं पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक का कहना है कि जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली