बलिया : हर आंखें नम और जुबां पर एक ही सवाल, यह सब कैसे हो गया ?

बलिया : हर आंखें नम और जुबां पर एक ही सवाल, यह सब कैसे हो गया ?

मझौवॉ, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबे पांचवें किशोर का भी शव शनिवार की सुबह बरामद कर लिया गया। एक साथ पांच बच्चों की मौत से पूरा इलाका दहल गया है। वहीं, दो गांव में मातमी सन्नाटा है। मृत बच्चों के परिजनों में करूण-क्रंदन व चीत्कार मची है। नाते-रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हर आंखें नम और जुबां पर एक ही बात... यह सब कैसे हो गया ?


गौरतलब हो कि रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी रवि कुमार राम (14) पुत्र दिलीप राम, सनी कुमार राम (13) पुत्र वीरेंद्र राम, निर्मल कुमार (15) पुत्र शिवचंद चोपड़ा, अभिषेक कुमार (14) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद राम तथा रेवती थाना क्षेत्र के ही अचलगढ़ गांव निवासी सिंटू कुमार (13) पुत्र जितेंद्र राम शुक्रवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। इसी बीच, पांचों दोस्त हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंच गये। पांचों बच्चों ने अपनी साइकिल, मोबाइल व कपड़ा गंगा किनारे रखकर स्नान करना शुरू किया।

इसी बीच एक साथी गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में पांचों मित्र गंगा की गोद में समा गये। गंगा घाट पर स्थान कर रहे लोगों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। इस बीच, पियरौटा गांव से पहुंचे परिजन अपने लाडलों का कपड़ा देख दहाड़े मारने लगे।

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय मछुआरों की मदद से शुक्रवार की शाम तक रवि राम, सनी राम, सिंटू कुमार व निर्मल कुमार का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि शनिवार की सुबह अभिषेक का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव गांव पहुंचा, जिनका एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी