बलिया : आज सुबह 10 बजे से 9 बजे तक बाधित रहेगी इस उपकेन्द्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली
On



हल्दी, बलिया : विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से जुड़े सभी गांवों की बिजली आज सोमवार (8 अप्रैल) की सुबह 10 बजे से रात लगभग 09 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि फीटर पर जर्जर हो चुके पैनलों को बदल कर नया पैनल लगाया जाएगा। वहीं, मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य होगा। इस वजह से सोमवार को दिन फीडर बंद रहेगा। कहा कि विभाग का प्रयास है कि गर्मी व बरसात के दिनों में आए दिन फाल्ट के चलते जो विद्युत बाधित हो जाती है, उसे समाप्त किया जाय, ताकि जनता को सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई मिल सकें।
एके भारद्वाज

Related Posts
Post Comments

Latest News
16 Feb 2026 22:56:35
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...


Comments