बलिया DM ने SDM को सौंपी नगर पंचायत मनियर की कमान

बलिया DM ने SDM को सौंपी नगर पंचायत मनियर की कमान

Ballia News : जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 54क की शक्तियों का प्रयोग करते हुए उप जिलाधिकारी बाॅसडीह को नगर पंचायत मनियर का प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रिट याचिका (सी) संख्याः 36450/2024 रितु देवी बनाम स्टेट आफ यूपी एवं अन्य में 20.12.2024 को पारित आदेश में नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्रीमती रितु देवी के निर्वाचन को अनर्ह घोषित कर दिया गया था।

फलस्वरूप जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 54 (क) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अग्रिम आदेश तक नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु उप जिलाधिकारी बांसडीह को प्रशासक नियुक्त किया है। उप जिलाधिकारी बांसडीह द्वारा अपने पदीय दायित्वों के साथ-साथ प्रशासक, नगर पंचायत मनियर के दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित किया जायेगा। इसके लिए उप जिलाधिकारी बांसडीह को कोई अतिरिक्त वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा।। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी...
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव