स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बलिया DM ने दिये जरूरी दिशा-निर्देश, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बलिया DM ने दिये जरूरी दिशा-निर्देश, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस

बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिन योजनाओं में प्रगति खराब मिली, सुधार लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश देते हुए कहा, यह सुनिश्चित कराया जाए कि ओपीडी के समय सभी डॉक्टर समय से अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को देखें।

ओपीडी के समय अगर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए कोई मिला तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। क्लीनिक को भी सीज कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल में दूर दराज से मरीज आते हैं और उनको असुविधा हुई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सीएससी पीएचसी पर भी सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ब्लॉक लेवल पर डाक्टर या स्टाफ अपने ड्यूटी समय पर मौजूद रहे। अन्यथा जवाबदेही प्रभारी चिकित्साधिकारी की ही तय होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पताल पर स्ट्रेचर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहे। मरीजों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।


आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनने में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ज़िला कार्यक्रम समन्वयक डा चंद्रशेखर की संविदा सेवा का नवीनीकरण तब तक नहीं किया जाए, जब तक प्रगति में अपेक्षित सुधार ना हो जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीपी द्विवेदी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

चंद्र प्रकाश गुप्ता

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे