बलिया : डीईओ ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण

बलिया : डीईओ ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण

बलिया : जनपद में 01 जून को सातवें चरण के लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को तीखमपुर स्थित नवीन मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में स्थापित होने वाले डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर, स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर बैरीकेडिंग आदि के संबंध में जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही मतगणना के लिए विधानसभावार लगाए जाने वाले टेबल और ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों को रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को परखा।उन्होंने मंडी सचिव को मतगणना के दिन बेहतर साफ सफाई, पीने के पानी एवं शौचालय आदि की प्रॉपर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एआर‌ओ/एसडीएम को निर्वाचन सामग्री वितरण, काउंटिंग सेंटर पर टेबल, कुर्सी व चद्दर की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, आने जाने के स्थानों,प्रापर बैरिकेडिंग व्यवस्था,डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर और ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों को जमा करने,कक्ष वाइज चार्ट बनाने सहित अन्य चीजों के बारे में स्वयं परीक्षण करने का निर्देश दिया।बता दें कि मंडी से चार विधानसभा यथा- बेल्थरारोड, बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह एवं कलेक्ट्रेट से बलिया सदर, फेफना और रसड़ा की पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। लेकिन सभी विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों का रिसीविंग सेंटर मंडी स्थल ही होगा और यहीं के स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखीं जाएंगी।

यह भी पढ़े निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना

काउंटिंग सेंटर में मतगणना की जाएगी। उन्होंने मंडी सचिव और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता/ अधीक्षण अभियंता को सभी आधारभूत सुविधाएं समय से पहले सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया ।इस दौरान सीडीओ ओजस्वी राज,एडीएम डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव, सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : सवालों के घेरे में मंदिर से चोरी का खुलासा, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल