Ballia Crime News : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस की तीन टीमें गठित

Ballia Crime News : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस की तीन टीमें गठित

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी एक युवक को शुक्रवार के दिन ग्रीनफील्ड फील्ड एक्सप्रेसवे के निकट लाखपुर गांव के पास अज्ञात लोगो ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

कृष्णा यादव (23) पुत्र शिवजी यादव पिकप पर बैठ कर अपने गांव गायघाट जा रहा था। लाखपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निकट कुछ लोगो ने उसे घेर कर पिकअप से उतार कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आस पास खेत में काम कर रहे लोग उसे बचाने दौड़े, तब तक वे लोग युवक को गंभीर रूप से घायल कर भाग गए। लोगो को सूचना पर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी पहुंचाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार होंगे। 

आतीश कुमार उपाध्याय

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली