बलिया बीएसए ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ छेड़ा अभियान, 6 विद्यालयों पर लगा ताला ; बढ़ी औरों की बेचैनी

बलिया बीएसए ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ छेड़ा अभियान, 6 विद्यालयों पर लगा ताला ; बढ़ी औरों की बेचैनी

बलिया : बगैर मान्यता संचालित हो रहे निजी स्कूलों पर  अधिकारियों की नजर टेढ़ी हो गई है। अभिभावकों को गुमराह कर शिक्षा की दुकान चलाने वालों की खैर नहीं है, क्योंकि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने अमान्य विद्यालयों को बंद कराने का अभियान शुरू कर दिया है। 

IMG-20240724-WA0036

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ मनियर ब्लॉक में विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एएसडीपी एकेडमी महलीपुर बड़ागांव, फूलमती देवी इंटर कॉलेज बड़ागांव, मां कलावती देवी गार्डन पब्लिक स्कूल बड़ागांव, एके गार्डन पब्लिक स्कूल बड़ागांव, जीवन ज्योति कॉन्वेंट स्कूल बड़ागांव व हनी कान्वेंट स्कूल दत्तपुर रामपुर के विद्यालय प्रबंधक मान्यता से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सकें, लिहाजा सभी को बंद कराया गया। यहां पढ़ रहे बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराया जायेगा। बीएसए ने कहा कि सम्बंधित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को चेतावनी दी गई कि यदि पुन: विद्यालय संचालित पाया गया तो निर्धारित जुर्माना लगाया जाएगा। 

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद