बलिया बीएसए ने जारी किया आदेश, अब हफ्ते में एक दिन गजक खायेंगे बच्चे

बलिया बीएसए ने जारी किया आदेश, अब हफ्ते में एक दिन गजक खायेंगे बच्चे

Ballia News : परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजनान्तर्गत अतिरिक्त पोषक तत्व के रूप में सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन के तहत 'गुड-तिल-मूंगफली' का. गजक उपलब्ध कराया जायेगा। इस दिशा में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। 

बीएसए ने बताया कि सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत बच्चों को प्रत्येक गुरुवार को गुड-तिल-मूंगफली का गजक दिया जायेगा। बीएसए ने जिलाधिकारी प्राप्त स्वीकृति के क्रम में निर्देशित है कि आप अपने शिक्षा क्षेत्र में अवस्थित पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) से आच्छादित समस्त विद्यालयों में माह नवम्बर 2024 में प्रत्येक गुरुवार को गुड़-तिल-मूंगफली की गजक (मात्र 20 ग्राम प्रति छात्र) उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल करें।  योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हों, इसके लिए अपने स्तर में दिशा-निर्देश प्रसारित करते हुए माह नवम्बर 2024 ने प्रत्येक गुरुवार को मध्यान्ह भोजन योजना से संचालित विद्यालयों में कड़ाई से अनुपालन कराने का कष्ट करें।

प्रति बच्चा पांच रुपये की लिमिट
यह नई व्यवस्था नवंबर 2024 से नवंबर 2025 तक होगी और इसके लिए प्रति बच्चा पांच रुपये की लिमिट है। केंद्र सरकार के पीएम पोषण योजना के तहत छात्रों को अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने के उद्देश्य यह निर्णय किया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक