Ballia : बैंक फ्रेंचाइजी संचालक कोटेदार पुत्र ने ई-पाश मशीन के बहाने किया 27 हजार का खेला

Ballia : बैंक फ्रेंचाइजी संचालक कोटेदार पुत्र ने ई-पाश मशीन के बहाने किया 27 हजार का खेला

Ballia News : सहतवार पुलिस ने भरौली गांव में कोटेदार पुत्र द्वारा खाद्यान्न वितरण की ई-पाश मशीन के झांसे में बैंक फ्रैंचाइजी की मशीन पर अंगूठा लगवाकर 27 हजार रूपए की धोखाधड़ी के मामले में कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।

गांव के सरल तुरहा ने अपर पुलिस महानिदेशक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि गांव के बालदेव चौहान अपने भाई कमलेश के नाम से उदहां गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। बालदेव के नाम से भी रजौली गांव में कोटा की दुकान हैं। बालदेव का बेटा आशीष चौहान भरौली गांव में एसबीआई की फ्रेंचाइजी चलाता है। मेरा रजौली गांव की कोटे की दुकान से खाद्यान्न मिलता हैं। तीनों लोगों ने साजिश कर खाद्यान्न वितरण के नाम पर अंगूठा लगवाकर फ्रेंचाइजी के माध्यम से बिना मेरी जानकारी खाते से पैसा निकाल लिए है।

मेरे अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए मेरे एसबीआई के खाते से  27 जून 2023 को 9 हजार, 17 जुलाई 2023 को 9 हजार व 15 जनवरी 2024 को 9 हजार एवं 18 फरवरी 2024 को पुनः 6 सौ रुपये निकाल लिए हैं। इस तरह उन्होंने कुल 27 हजार 6 सौ रुपये का धोखाधड़ी किया है। इन लोगों ने काफी संख्या में अनपढ़ व कम समझ वाले लोगों के खाते से पैसा निकालकर उनके साथ धोखाधड़ी किया है।  

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

शिकायत करने व पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते है। अनुचित दबाव बनाते है। कई बार पुलिस से शिकायत की गयी, लेकिन उनके प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। सहतवार थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर