बलिया : ताजिया जुलूस के दौरान गिरा छज्जा, चार बच्चे घायल

बलिया : ताजिया जुलूस के दौरान गिरा छज्जा, चार बच्चे घायल

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव में मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। यह घटना बुधवार की दोपहर बाद उस समय हुई, जब मुहर्रम की ताजिया निकल रहा था। ताजिया जब मुटुर वर्मा के घर के सामने पहुँचा तो घर के छज्जे से गुजर रहा बिजली का तार उठाने के दौरान जर्जर छज्जा गिर पड़ा।

इससे ताजिया देखने के लिए खड़े आर्यन वर्मा (10) पुत्र मुटुर वर्मा, परी (10) पुत्री अशोक वर्मा, शिवांगी (11) पुत्री राजेश वर्मा छोटक (7 वर्ष) पुत्र गोपीचंद घायल हो गए।आर्यन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में चल रहा है। जबकि अन्य का इलाज रानीगंज बाजार के एक निजी क्लिनिक में हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे