बलिया में 5 से 6 जून तक लगेगी आयुर्वेद ज्ञान प्रदर्शनी, आइए और पाइए लाभ

बलिया में 5 से 6 जून तक लगेगी आयुर्वेद ज्ञान प्रदर्शनी, आइए और पाइए लाभ

Ballia News : शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर जन-जन जागरुकता तथा पार्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन का प्राण वायु देने वाले वृक्षों के महत्वों को बताने के निमित्त आयुर्वेद ज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से सैकड़ों वृक्षों के आयुर्वेदिक गुणों की प्रदर्शनी लगाकर स्वस्थ्य समाज बनाने का लक्ष्य है।

संस्थान के सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आज हर व्यक्ति लाभ होने पर ही किसी कार्य से जुड़ते हैं। इस स्थिति में जरूरी है कि प्रत्येक युवाओं को वृक्ष तथा उनसे होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी जाए। साथ ही ऐसे आयोजन कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। आज आयुर्वेद की घटती जानकारी के कारण लोग एलोपैथ से जुड़ते जा रहे हैं, जिस कारण समाज में तरह-तरह की भयानक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। लोग अस्वस्थ होते जा रहे हैं। इस निदान क लिए शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान द्वारा आयुर्वेद ज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 5 जून से 6 जून 2023 तक सुबह 9:00 बजे से शाम 8:30 बजे तक एलआईसी माल गोदाम रोड बलिया के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी लोग सादर आमंत्रित हैं। इस आयोजन को तैयार करने में ओम टेंट, विशाल सौरव, अमरजीत एवं निशा तुलसी, नेहा, कुसुम, रानी, हर्षिता, पायल इत्यादि का सहयोग रहा है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : पैर फिसलने से गड्ढे में समा गईं मासूम की जिन्दगी

Post Comments

Comments

Latest News

UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Ballia News : बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव की बेटी डॉ. नेहा सिंह का चयन संघ लोक...
बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच
राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव
8 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप