बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम

बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नाकाम

बलिया : बकुलहा-मांझी स्टेशन के बीच लोको पायलट ने पटरी पर रखे पत्थर को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे इंजन के कैटल गार्ड से पत्थर टकरा कर हट गया। इसके उपरांत सेफ्टी सुनिश्चित कर लोको पायलट द्वारा ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 28 सितम्बर को सुबह 10.25 बजे बकुलहा से माझी के लिए रवाना हुई, तभी किमी-18/10 के पास ट्रैक पर पत्थर देख लोको पायलट ने चतुराई के साथ ट्रेन को रोक लिया।

इस सम्बंध में DRM PRO (वाराणसी मंडल) अशोक कुमार ने बताया कि बकुल्हा स्टेशन के पास रेल पटरी पर पत्थर रखकर डिस्टर्ब करने की कोशिश की गई थी, लेकिन चालक की चतुराई से नाकाम हो गयी। ट्रेन को कोई डिस्टरबेंस नहीं हुआ है। ट्रेन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गई। जांच किया जा रहा है।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट