बलिया में राह चलते थम गई सहायक अध्यापक की सांसे, शोक की लहर

बलिया में राह चलते थम गई सहायक अध्यापक की सांसे, शोक की लहर

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव निवासी इंटर कॉलेज खंडवा के सहायक अध्यापक का असामयिक निधन हृदय गति रुकने से हो गया है। इस घटना से जहां घर-परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। शिक्षक का अंतिम संस्कार तुर्तीपार घाट पर किया गया। 

बताया जा रहा है कि अजीत सिंह गुरुवार की शाम बाजार जा रहे थे। इस बीच, वे रास्ते में गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी हृदयगति रूक गई थी। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई। सभी लोग मर्माहत थे। वहीं, संगठन के कर्मठ एवं जुझारू साथी की असमय मौत की सूचना मिलते ही पहुंचे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह, राज्य कार्य समिति के सदस्य अश्वनी कुमार तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह, जिला मंत्री रामविलास सिंह यादव, संगठन के संयोजक भाई जयंत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, संजय सिंह, डॉ मनीष सिंह, बेल्थरा रोड के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 

IMG-20241005-WA0009

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे