बलिया : छात्रनेता शिप्रांत सिंह पर जानलेवा हमले में वांछित एक और अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया : छात्रनेता शिप्रांत सिंह पर जानलेवा हमले में वांछित एक और अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुखपुरा थाना पुलिस टीम को सफलता मिली है। अभियुक्त के पास से एक अपाचे बाइक, एक तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 


प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह कां. अभय सिंह के मय सरकारी वाहन चालक कां. संदीप कुमार क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज (निवासी परमंदापुर, थाना कोतवाली, बलिया) को बारह दुआरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी हनुमानगंज के पास छात्र नेता शिप्रांत सिंह पर हुए जानलेवा हमले में वांछित है। 

 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

सुखपुरा थाने पर पंजीकृत अभियोग धारा 307, 34, 120बी भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त भुटन उर्फ इम्तियाज पर पहले से भी तीन मुकदमें दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से धारा 147, 148, 307, 386, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली बलिया, धारा 323, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली बलिया, धारा 323, 324, 427, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली बलिया दर्ज है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार