बलिया : होटल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बलिया : होटल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में नरही थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने भरौली स्थित होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को कमरा दिलाने वाले मिथुन कुमार ऊर्फ मिठ्ठू पुत्र सुरेश राम (निवासी जद्दूपुर सरया, थाना नरही, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।

मिठ्ठू होटल के बगल वाली दुकान पर काम करता था। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि फिरोजपुर गांव निवासी अरविंद पासवान ने नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को घुमाने के बहाने 19 अक्तूबर को भरौली-गाजीपुर मार्ग स्थित होटल में ले जाकर खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों पर धारा 65(1), 137(2), 115(2), 55, 96 बीएनएस व 3/4 (2), 16/17 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

प्रभारी निरीक्षक नरही सुनील चन्द्र तिवारी मय हमराह हेड कां. अजय कुमार भारती व कां. रोहित यादव के साथ  देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित में फरार चल रहे अभियुक्त मिथुन कुमार ऊर्फ मिठ्ठू को बैरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। इस मुकदमा से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, फिरोजपुर गांव निवासी आरोपी अरविंद पासवान के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक