गायत्री परिवार बलिया : होली मिलन में दिखा स्नेह का अद्भूत संगम, पुष्पवर्षा के बीच उड़े अबीर-गुलाल

गायत्री परिवार बलिया : होली मिलन में दिखा स्नेह का अद्भूत संगम, पुष्पवर्षा के बीच उड़े अबीर-गुलाल

बलिया : महाबीर घाट गंगा जी मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। गायत्री परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक स्नेह भाव से एक क दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन किया। सदस्यों ने एक दूसरे के ऊपर पुष्पवर्षा भी किया। गायत्री शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए परिवार की संचालिका गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

Ballia News

भगवन के नाम से विख्यात श्री चौबे ने कहा कि आज समाज के सभी सदस्यों तक माता गायत्री को पहुंचाना हम की जिम्मेदारी है। पूरे समाज को गायत्रीमय होने तक हम सभी को प्रयत्नशील रहना है। घर घर माता गायत्री को स्थापित कराना हम सब की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। युग श्रृषि के प्रवाह को सभी तक पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

श्री चौबे के संबोधन के बाद शांतिकुंज हरिद्वार के होलीगीत “मस्ती में झूम जाओ होली सुहानी आई” को सुनाया गया। आओ गढ़े संस्कार पीढी जिला संयोजक कंचन चौबे ने कितनी सुंदर है मइया तेरी नगरी, भोले पैदल चले आ रहे हैं... भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। होली मिलन समारोह के दौरान गणेश और सौम्या के नृत्य को सभी ने सराहा। होली मिलन समारोह में जिला संयोजक  रविंद्र नाथ पांडेय, जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ राकेश पांडेय, जिला संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हरेराम वर्मा, जिला संयोजक महिला हेमंती पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, शंकर जी, कृष्णा जायसवाल, मंजू पांडेय, शैल पांडेय, लालमुनि राय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या