बलिया : जयमाल के बाद दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात

बलिया : जयमाल के बाद दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात

बलिया : खुशियों का अरमान पाले दूल्हा पूरी बारात लेकर कन्या के दरवाजे पर पहुंचा था, लेकिन पलक झपकते ही खुशियां चकनाचूर हो गई। कारण कि जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के पास भाग गई। इससे बरात बिना शादी कराए ही वापस लौट गई। मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा होती रही। हैरान करने वाला यह मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 
 
तय तिथि पर दूल्हे राजा बारात लेकर कन्या के दरवाजे पर पहुंचे। बराती गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते जश्न में डूबे रहे। इस बीच घरातियों ने बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। हंसी-खुशी वर कन्या ने एक-दूसरे को वर माला पहनाई। बराती खाना खाने चले गए। उधर, शादी के मंडप में विवाह के अन्य रस्मों की तैयारी होने लगी। वर मंडप में पहुंच गया। कन्या का इंतजार होने लगा। 
 
लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। कुछ देर तक तो कन्या पक्ष ने असल बात बताई ही नहीं। दरअसल दुल्हन घर से गायब थी। इसकी जानकारी जब दूल्हा और उसके घर वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। सात फेरों से पहले ही दूल्हे की ख्वाहिश धरी की धरी रही गई। काफी खोजबीन के बाद भी कन्या नहीं आई। इसके बाद मंडप से दूल्हे को उठना पड़ा और बारात बैरंग हो गई।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा