बलिया : मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने दी यह चेतावनी

बलिया : मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने दी यह चेतावनी

बैरिया, बलिया : बैरिया तहसील परिसर में अधिवक्ता ब्रजेश सिंह के साथ मारपीट की प्राथमिकी नहीं दर्ज करने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में शिकायत सुनने बैठे क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान से कहासुनी की। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने तक बैरिया तहसील के समस्त न्यायालय के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बैरिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द ही आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

बता दे कि गत 26 सितंबर को तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ता ब्रजेश सिंह के साथ एक वादकारी द्वारा कहासुनी व हाथापाई हो गई थी। अधिवक्ताओं ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि बलिया जाते समय उक्त आरोपी अपने दो साथियों के साथ मधुबनी पेट्रोल पंप के सामने अधिवक्ता ब्रजेश सिंह के साथ गाली गलौज व मारपीट किया। दूसरे दिन पीड़ित अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। बार एसोसिएशन ने हमलावरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया।

उपजिलाधिकारी ने अपने संस्तुति के साथ अधिवक्ताओं के शिकायती पत्र को बैरिया थाना को भेज दिया, किंतु अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की।  इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया से शिकायत की। इस बाबत पूछने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया कि मामले को देखवा रहा हूँ। जांचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित