बलिया के चर्चित चौराहा पर एडीजी का छापा, हिरासत में लिए गये तीन पुलिसकर्मियों समेत कई लोग

बलिया के चर्चित चौराहा पर एडीजी का छापा, हिरासत में लिए गये तीन पुलिसकर्मियों समेत कई लोग

Ballia News : जनपद के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गोलम्बर पर एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार को तड़के करीब चार बजे छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में मौके से तीन पुलिसकर्मी समेत करीब 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यही नहीं, 50 से अधिक मोबाइल के अलावा बाइक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं, नरही थानाध्यक्ष का कमरा सील कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के बॉक्स खंगाले जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो बिहार सीमा से सटा उत्तर प्रदेश के नरही थाना क्षेत्र का भरौली चौराहा ट्रकों से वसूली के मामले में काफी चर्चित स्थान है। यहां बालू के ट्रकों से वसूली के कारण गाजीपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक 18 किमी जाम लगता था। लंबे समय से वसूली की सूचना मिल रही थी। शिकायत यह भी थी कि पुलिस ने वसूली के लिए यहां निजी लोगों को कमीशन पर लगा रखा था। पुलिस अफ़सर ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच और हिरासत में लिए पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी है। हालांकि, कोई भी अधिकारिक सूचना अभी जारी नहीं की गई है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा