ददरी मेला 2024 : भोजपुरी नाइट्स में छटा बिखेरेगी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, देखें कार्यक्रमों की पूरी लिस्ट

ददरी मेला 2024 : भोजपुरी नाइट्स में छटा बिखेरेगी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, देखें कार्यक्रमों की पूरी लिस्ट

Kartik Purnima and Dadri Fair 2024 : कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं ददरी मेला 2024 में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी ने जारी कर दिया है।

14 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यकम, भजन संध्या, ददरी मेला थीम सांग लांच होगा। शाम 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रणव सिंह कान्हा, विमल बावरा, अंजली उर्वशी की प्रस्तुति एवं कलाकार डांस स्टूडियो द्वारा नृत्य की प्रस्तुति होगी। 18 नवम्बर चेतक प्रतियोगिता, जबकि 20 नवम्बर को कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में अरूण जैमिनी, स्वयं श्रीवास्तव, गजेन्द्र प्रियांशु, गौरी मिश्रा, सर्वेश अस्थाना व विकास बौखल मंच को सुशोभित करेंगे। 21 नवम्बर को दंगल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण होगा। 

24 नवम्बर को भोजपुरी नाइट्स कार्यक्रम है, जिसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह की प्रस्तुति होगी। 26 से 29 नवम्बर तक बॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, हॉकी (महिला) की खेल कूद प्रतियोगिताएं होगी। वहीं, एक दिसम्बर को कव्वाली है, जिसमें अल्ताफ राजा प्रस्तुति देंगे। 8 दिसम्बर को बॉलीवुड नाइट (ददरी महोत्सव समापन समारोह) है, जिसमें आकांक्षा शर्मा (प्ले बैंक सिंगर) शामिल होंगे। 

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

चंद्र प्रकाश गुप्ता छोटू

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट