बलिया में एक्सीडेंट : खून से रंगी सड़क, किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत

बलिया में एक्सीडेंट : खून से रंगी सड़क, किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत

हल्दी/मझौवां, बलिया : एनएच 31 पर सोमवार की शाम हुए अलग-अलग एक्सीडेंट में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक किशोर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर मोड़ पर  सोमवार की शाम करीब छह बजे कमांडर जीप की जद में आने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। भरखोखा गांव निवासी बीरेंद्र यादव का पुत्र नीरंजन यादव ऊर्फ छोटू (16) अपने साथी अभिमन्यु कमकर (17) पुत्र दशरथ कमकर के साथ आरओ का पानी लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच बलिया से बैरिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार कमांडर जीप रौंदते हुए बैरिया की तरफ चली गई। हादसे में नीरंजन यादव ऊर्फ छोटू की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

वहीं, दूसरी ओर बेलहरी निवासी राम प्रताप सिंह (55) हल्दी की ओर से मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। इसी बीच, बैरिया से हल्दी की ओर आ रही फोर्ट कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोर्ट कार को कब्जे में ले लिया है। 

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

एके भारद्वाज/हरेराम यादव

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली