बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Ballia Crime News : दुबहड़ थाना पुलिस ने अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ पुलिस टीम को सफलता मिली है। 

शनिवार को उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह हेड कां. दिनेश कुमार व कां. आनन्द कुमार के साथ देखभाल क्षेत्र के जनाड़ी तिराहे पर मौजूद थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर  धारा 137(2), 87, 65(1)  बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र राजेश यादव (निवासी चौबे छपरा  रामगढ थाना हल्दी जनपद बलिया) को धरनीपुर मोड़ पर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे