Ballia में नदी किनारे बंटी-बबली के साथ पकड़ा गया युवक

Ballia में नदी किनारे बंटी-बबली के साथ पकड़ा गया युवक

बलिया : सहतवार थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 04 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी ट्रेटा पैक व 02 पेटी बन्टी बबली देशी शराब बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम को मिली। उप निरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्र व कां. अनिल कुमार  देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। चांदपुर नदी किनारे पुलिस टीम पहुंची तो उमेश कुमार बिन्द पुत्र रामेश्वर बिन्द (निवासी कोलकला, थाना सहतवार, बलिया) को बोरे/झोले में 04 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी ट्रेटा पैक तथा दो पेटी बन्टी बबली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में पाबंद कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी