राजभवन चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिला 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल, शिक्षा उन्नयन पर हुई बात ; बलिया के शिक्षक भी रहे शामिल

राजभवन चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिला 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल, शिक्षा उन्नयन पर हुई बात ; बलिया के शिक्षक भी रहे शामिल

चंडीगढ़ : बेसिक शिक्षा मूवमेन्ट ऑफ इंडिया एवं भारतीय शिक्षा मंडल उत्तर प्रदेश का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पंजाब के राज्यपाल महामहिम बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन में शिष्टाचार भेंटवार्ता की। प्रतिनिधि मंडल में बलिया जनपद के शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय सवन पर कार्यरत सहायक अध्यापक डॉ संजय कुमार यादव भी शामिल रहे।

महामहिम राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भारतीय शिक्षा मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कर रहे डॉ राजेश शर्मा व डॉ संजय कुमार यादव सहित सभी सदस्यों से शिक्षा सम्बंधित विन्दुओं पर बात की। कहा कि सम्पूर्ण देश में भ्रमण कर शिक्षा की ज्योति जलाने का  भारतीय शिक्षा मंडल उतर प्रदेश का कार्य अद्भुत है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल प्रशिक्षक नहीं होते, वे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक और आदर्श भी होते हैं।एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव उसके क्लासरूम तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि वह हररूप में विद्यार्थियों के लिये प्रेरणा स्रोत होता है। उनके द्वारा दी गयी शिक्षा बच्चों के भविष्य एवं राष्ट्र को प्रभावित करती है।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

भारतीय शिक्षण मण्डल एक राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था है, जिसकी स्थापना सन 1969 में की गई थी। उन्होने यह भी कहा कि आज के युग में शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन हो रहे है। शिक्षा में प्रद्योगिकी के एकीकरण से सीखने एवं सिखाने के नए द्वार खुल रहे है। उन्होंने डॉ संजय कुमार यादव द्वारा बताए गए डिजिटल प्रयोगों की खूब सराहना की। कहा कि आधुनिक शिक्षक को इसका भरपूर प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल महामहिम बनवारी लाल पुरोहित द्वारा डॉ राजेश शर्मा, डॉ संजय कुमार यादव सहित समस्त प्रतिनिधि मण्डल को गिफ्ट के रूप में राजभवन पंजाब का कप एवं गीता आचरण पुस्तक देकर सम्मानित करते हुए विदा किया गया।.

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय