70+ बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का मिलेगा सीधा फायदा Ballia News 

70+ बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का मिलेगा सीधा फायदा Ballia News 

बैरिया, बलिया : शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों में अगले सप्ताह से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ सहायक ऑपरेटर की तैनाती को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ गांव में करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

आशा कार्यकर्ती और सहायक ऑपरेटर गांव के पात्र लाभार्थी, जो 70 वर्ष या उससे अधिक के हो गए हैं, उन्हें तलाश कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए आशा कार्यकर्ती व सहायक ऑपरेटर को जिम्मेदारी दी गई हैं, ताकि छुटे लाभार्थी को पहचान कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकें।

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कार्यरत आशा कार्यकर्ता, सहायक ऑपरेटर को निर्देश दिया गया है कि हर गांव में जाकर बुजुर्गों की सूची बनाएं, जो आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हो। उक्त जानकारी देते हुए  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर देव नीति सिंह ने बताया कि घर-घर जाकर बुजुर्गों का पंजीकरण कराकर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।जरूरत पड़ेगी तो इसके लिए कैंप भी लगाया जाएगा। शासन की मंशा है कोई भी पात्र बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद