बलिया में एक साथ जली मां-बेटे की चिता, रो पड़ा हर दिल

बलिया में एक साथ जली मां-बेटे की चिता, रो पड़ा हर दिल

मझौवां, बलिया : गंगा नदी के किनारे मां-बेटे की चिता एक साथ जली तो वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा मुंह को आ गया। आंखों से आंसू बरसने लगे।रोते-बिलखते कृष्णा यादव ने पत्नी और बेटे को मुखाग्नि दी। 

गौरतलब हो कि हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी चिकित्सक डॉ. रणवीर यादव का भतीजा छोटू यादव (24) पुत्र कॄष्णा यादव अपनी मां विद्यावती देवी (55) पत्नी कृष्णा यादव को लेकर लक्ष्मणछपरा स्थित ननिहाल से गांव लौट रहा था। छोटू अभी हुकुमछपरा (गंगापुर) गांव के सामने पहुंचा था, तभी उसे सामने से आती बेकाबू कार दिखी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार देख छोटू ने बाइक खड़ी कर दी, लेकिन अनियंत्रित कार बोल्डरों से लड़ते-भिड़ते छोटू की बाइक पर पलट गयी। हादसे में मां-बेटे की ऑन द स्पॉट मौत हो गयी थी।

एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा (गंगापुर) गांव के सामने हुई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे का शव गांव पहुंचा, फिर अंतिम संस्कार के लिए गंगा नदी के तट पर ले जाया गया। मां-बेटे की चिता एक साथ सजीं तो पत्थर दिल भी सिसकने लगा।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

हरेराम यादव

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !