बलिया में हुआ 40.40 लाख पौधों का रोपण

बलिया में हुआ 40.40 लाख पौधों का रोपण

बलिया: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद में एक ही दिन में 40.40 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसमें वन विभाग ने 11.05 लाख एवं अन्य 18 कार्यदायी संस्थाओं ने 29.35 लाख पौधों का रोपण किया। जनपद में वन विभाग द्वारा स्थापित शक्ति वन कृष्ण विहार कालोनी से चन्दुकी तक नहर किनारे वृक्षारोपण किया गया।

शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी आवास आयुक्त डा० बलकार सिंह ने नीम का पौधा लगाया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने महुआ का पौध एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने महोगनी का पौध लगाया। वृक्षारोपण कार्य में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कदम्ब एवं महोगनी का पौधा लगाया। उन्होंने वृक्षारोपण के बाद वन प्रभाग द्वारा आयोजित पौध भण्डारा में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं एन०सी०सी० कैडेट्स को पौध भेंट किया गया।

मंत्री ने संदेश दिया कि आप पौधों को लगाएँ और इनकी सुरक्षा करें तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को वितरित पौधों को लगाने एवं जीवितता सुनिश्चित करेंगे। जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी डा० बलकार सिंह ने जनपद में भ्रमण कर वृक्षारोपण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, धरहरा के प्रांगण में पीपल का पेड़ लगाया।

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

धनौती बेरूआरबारी में नोडल अधिकारी ने आम का पौध लगाया। रसड़ा में क्रमशः पीपल, सहजन एवं जामुन का रोपण किया गया। डीएफ़ओ अभिषेक आनंद ने नोडल अधिकारी को मोमेन्टो के रूप में गमले में स्थापित मनोकामनी का पौध भेंट किया। पूरे जनपद में वन विभाग एवं समस्त कार्यदायी संस्थाओं, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आमजनमानस ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने में सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें