बलिया में 2249 स्कूलों पर NAT परीक्षा में शामिल हुए 161328 परीक्षार्थी, परख ऐप पर अपलोड हुई OMR शीट

बलिया में 2249 स्कूलों पर NAT परीक्षा में शामिल हुए 161328 परीक्षार्थी, परख ऐप पर अपलोड हुई OMR शीट

बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन 2249 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक वि‌द्यालयों और कम्पोजिट वि‌द्यालयों में शनिवार को नैट (निपुण एसेसमेंट टेंट) परीक्षा हुई, जिसमें कक्षा चार से आठवीं तक के 175356 के सापेक्ष 92 प्रतिशत बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुबह 9:30 से पूर्वान्ह 11:30 तक हुई परीक्षा को सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के अलावा जनपद व ब्लाक स्तरीय अधिकारी केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से निपुण एसेसमेंट टेस्ट से मंडल व प्रदेश स्तर पर गुणवत्ता की रेटिंग होगी। परीक्षा से बच्चों के अधिगम स्तर को मापना है। निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा में कक्षा चार से 8वीं तक के बच्चों को  ओएमआर सीट और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया था। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद प्रश्नपत्र बच्चों को दे दिया गया, जबकि हर बच्चें की ओमएमआर शीट को परख ऐप पर सम्बंधित स्कूलों के शिक्षकों द्वारा अपलोड किया गया।ओमएमआर शीट दो माह तक सुरक्षित रखा जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट