बलिया के 10 हजार शिक्षक-कर्मचारियों को कोर्ट से मिली राहत, ट्रेजरी पहुंचा वेतन बिल, अगली सुनवाई 13 को

बलिया के 10 हजार शिक्षक-कर्मचारियों को कोर्ट से मिली राहत, ट्रेजरी पहुंचा वेतन बिल, अगली सुनवाई 13 को

बलिया : जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत लगभग 10 हजार शिक्षक-कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला न्यायालय से दिसम्बर 2024 का वेतन भुगतान आदेश मिलते ही वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) कार्यालय ने जिला कोषागार (ट्रेजरी) में बिल प्रस्तुत कर दिया है। इससे वेतन बहुत जल्द शिक्षक-कर्मचारियों के खाते में पहुंचने की उम्मीद है।

विभागीय सूत्रों की माने तो जिले में बेसिक व एडेड स्कूलों में लगभग 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी कार्यरत है। इनमें कुछ शिक्षकों के वेतन से सम्बंधित दो मामले बलिया कोर्ट में है।कोर्ट ने शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन भुगतान से सम्बंधित खाता को कुर्क कर दिया था। हालांकि, विभागीय अधिकारियों एवं प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विद्वान अधिवक्ताओं ने मामले में पैरवी की। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर शपथ पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने अगली तिथि 13 जनवरी मुकर्रर करते हुए दिसम्बर 2024 का वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर