Ballia News : घर पर 'अस्पताल' चलाने वाली स्टाप नर्स चार दिसम्बर की घटना में सस्पेंड

Ballia News : घर पर 'अस्पताल' चलाने वाली स्टाप नर्स चार दिसम्बर की घटना में सस्पेंड

Ballia News : निजी आवास पर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जेल गई स्टाफ नर्स मंजू सिंह को महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ रतन पाल सिंह सुमन ने निलंबित कर दिया है।

बता दें कि चार दिसम्बर को बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकूनपुरा निवासी लाल साहब की पत्नी सुधा देवी (34) को प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू मीना ने पिंडहरा गांव की रहने वाली सीएचसी रेवती पर तैनात स्टाफ नर्स मंजू सिंह के घर में संचालित क्लीनिक पर भर्ती कराया था। वहां 20 हजार रुपये में प्रसव कराने की बात तय हुई। परिजनों ने 12 हजार रुपये तत्काल जमा कर दिया था, जिसमें चार हजार नगद व आठ हजार ऑनलाइन दिया गया था। शेष पैसा प्रसव के बाद देना था।

प्रसव के बाद बच्चा, फिर प्रसूता की भी मौत हो गई थी। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने हंगामा किया। मृतका के देवर ईश्वरचंद साहनी की तहरीर पर स्टाफ नर्स मंजू, उसके पति नंदकुली सिंह तथा रुकूनपुरा गांव की आशा बहू मीना के साथ तीन अन्य के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं, सीएमएस ने प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय टीम से कराई। जांच में पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें के महानिदेशक को भेजी गई थी।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान