Ballia News : ई-रिक्शा पलटा, महिला की दर्दनाक मौत

Ballia News : ई-रिक्शा पलटा, महिला की दर्दनाक मौत

Ballia News : मनियर मार्ग पर शनिवार की देर शाम देवडीह गांव के पास ई रिक्शा पलटने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी फूलमति देवी (35) बांसडीह बाजार में सामान खरीदने गई थी। शाम को वह ई-रिक्शा से अपने गांव वापस जा रही थी। देवडीह गांव के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में फुलमति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। पति शिवकुमार राजभर व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घटना में ई रिक्शा में बैठी कुछ अन्य महिलाएं भी घायल है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली