किसान को जिन्दा चबाने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, देखें Video

किसान को जिन्दा चबाने वाला खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, देखें Video

Bahraich News : यूपी के बहराइच में भेड़ियों के आतंक के बीच अब तेंदुए भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। बीते दिन एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसान की जान ले ली। हालांकि, इस घटना के बाद एक्टिव हुए वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया। इसके लिए पिंजड़े में बकरी को बांधा गया था। बकरी खाने के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में घुसा, लेकिन बाहर नहीं निकल सका।

बता दें कि बहराइच में किसान की जान लेने वाला आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया है। किसान की मौत के बाद देर शाम कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ के डीएफओ बी शिवशंकर ने ककरहा रेंज इलाके के नौबना जंगल के किनारे उसी धरमपुर बेझा गांव में पिंजड़ा लगवाया था, जहां कल दोपहर किसान तेंदुए का शिकार बना था। 

पिंजड़े में लगाई गई बकरी को उठाने के चक्कर में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है. तेंदुए को पकड़ने के लिए कल से ही वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा था। फिलहाल, वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर ककरहा रेंज कार्यालय चली गई है। कल हुई घटना के बाद वन विभाग ने अधिक सक्रियता दिखाते हुए देर शाम करीब 9 बजे बकरी बांध कर पिंजड़ा लगवा दिया था।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

 

ककरहा रेंज अफसर डीपी कन्नौजिया की देखरेख में पिंजड़े की निगरानी की जा रही थी और आखिरकार रात करीब 3 बजे बकरी को उठाने के चक्कर में तेंदुआ इस पिंजड़े में कैद हो गया। पकड़ा गया तेंदुआ कई दिनों से धरमपुर देखा गांव के लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। कल दोपहर अपने खेत में काम करने के दौरान इसने धरमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय कंधई की जान ले ली थी। इसके अलावा तेंदुए ने रात में भी दो गायों पर हमला किया था। इस पर इलाके के लोगों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी दिखाई पड़ी थी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक