सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत

सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में रविवार की भोर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में अजमतगढ़ ब्लाक के अंग्रेजी मीडियम प्राइमरी स्कूल भरौली प्रथम में तैनात सहायक अध्यापक राजू प्रसाद घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वलीदपुर भीरा निवासी राजू प्रसाद (39) अजमतगढ़ ब्लाक के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल भरौली प्रथम पर सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे। वह किराये का मकान लेकर जीयनपुर बाजार में रहते थे। रविवार की भोर में वह बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। अभी वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह पांच बजे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हो गया है। मृतक राजू कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अजय गुप्ता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुबारकपुर थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद