बलिया : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर 5000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या रवाना

बलिया : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर 5000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या रवाना

बलिया: भाजपा के प्रभु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन अभियान के अंतर्गत जनपद से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इसमें परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के प्रयास पर नगर विधानसभा से ही करीब पांच हजार लोग श्री रामलला के  दर्शन के लिए रवाना हुए।

भाजपा के जिला मंत्री एवं अभियान के जिला सह संयोजक अरुण सिंह बंटू ने नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। बंटू सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रति देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अगाध आस्था है। यह केवल श्रीराम के व्यक्तित्व से ही नहीं बल्कि भारत के समाज जीवन के आदर्श का भी चित्रण है। दुनिया में राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन सबसे अधिक समय तक चलने वाला आंदोलन है।

श्रीराम जन्मभूमि के लिए 76 बार संघर्ष हुआ, जिसमें चार लाख से ज़्यादा हिंदुओं ने बलिदान दिया। इसीलिए अयोध्या में राम मंदिर मात्र मंदिर निर्माण नहीं, अपितु भारत की उस विस्मृत ज्ञान परंपरा, त्याग, सत्य, करुणा, समता, सामाजिक समरसता, इन सभी तत्वों को समाज से परिचित कराना है। देश के करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का भव्य राम मंदिर बना हम हिंदुओं के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से यह अद्भुत पल हम सभी को प्राप्त हुआ है। इस दौरान नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू, दीनबंधु मौर्य, विश्वजीत तिवारी, महिला मोर्चा की सोनी तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा