प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ थामे छोड़ दी दुनिया

प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ थामे छोड़ दी दुनिया

औरैया। शादी में असफल बिधूना कोतवाली के मुर्चा गांव से सटे खेत स्थित ट्यूबवेल के कमरे में फंदा लगाकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों शनिवार रात से गायब थे। परिजन दोनों को खोजते हुए पहुंचे ट्यूबवेल के कमरे का नजारा देख वे दंग रह गये। कमरे के अंदर दोनों के शव लटकते थे। यही नहीं, दोनों के एक-एक हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर लिखा था उनको अलग न करें।

कोतवाली क्षेत्र के मुर्चा गांव निवासी शिवम (22) का प्रेम सम्बंध पड़ोसी सजनी (17) के बीच था। दोनों शादी करना चाहते थे, पर परिजन तैयार नहीं थे। सजनी के परिजन उसकी शादी के लिए अन्य लड़के की तलाश शुरू कर दिये। दूसरी जगह शादी की बात चलने पर दोनों परेशान हो गए। शनिवार की रात दोनों चुपचाप घर से निकले और गांव के बाहर खेत में बने टयूबवेल घर पहुंचे। वहां पर साड़ी का पल्ला फाड़कर एक-दूसरे के हांथ बांधे और उसी साड़ी का फंदा बना बल्ली से फांसी लगा ली।

सुबह दोनों घर में नहीं मिले तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोनों के शव टयूबवेल घर में लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। परिजनों से बात की। युवक छिबरामउ पालीटेक्निक में पढ़ रहा था, जबकि किशोरी ने इसी साल इंटर पास किया था। सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और एक साथ अंतिम संस्कार कराए जाने की इच्छा जताई है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल