ट्रेन से कटकर सहायक अध्यापक ने दी जान

ट्रेन से कटकर सहायक अध्यापक ने दी जान

Auraiya News : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सिद्धार्थ नगर के एक परिषदीय शिक्षक दीपक तिवारी ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। दीपक मूल रूप से अघारा गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वे दिबियापुर के बाबू दयाराम नगर में रह रहे थे। उनकी पत्नी ऊषा भी सिद्धार्थ नगर में ही शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। शीतकालीन अवकाश के दौरान दंपति दिबियापुर आए थे, जहां से ऊषा अपने मायके उरई चली गईं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह की है, जब दीपक फफूंद स्टेशन के पूर्वी केबिन की तरफ पहुंचे और अप लाइन पर आती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने लेट गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया और परिजनों को सूचित किया। मृतक के छोटे भाई सचिन को भी आत्महत्या का कारण नहीं पता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी