CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

अमेठी : सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी रामगंज में कांस्टेबल माली के पद पर तैनात एक जवान में मंगलवार की शाम राइफल से खुद को गोली मार लिया। आनन फानन में सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा उसे मेडिकल कालेज सुलतानपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जवान त्रिपुरा प्रदेश का निवासी था। सीआरपीएफ के अधिकारी व रामगंज पुलिस घटना से जुड़े कारणों की जांच कर रहे हैं।

त्रिपुरा निवासी 37 वर्षीय सुशांत कुमार सील पुत्र प्रदीप कुमार सील अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी में कांस्टेबल माली के पद पर तैनात था। मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे सुशांत ने अपनी सर्विस राइफल से सेंटर में कैंपस में खुद को गोली मार ली। गोली उसके जबड़े से होते हुए सिर में चली गई। वहीं गोली की आवाज सुन कैंपस के पास मौजूद सीआरपीएफ के जवान दौड़कर पहुंचे तो खून से लहूलुहान सुशांत जमीन पर पड़ा तड़प रहा था।

मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद आनन फानन में घायल जवान को मेडिकल कालेज सुलतानपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में डीआईजी सीआरपीएफ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। वहीं एसओ रामगंज अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि घटना की सूचना पर वह सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पहुंचे हैं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया फर्जी आदेश से जमीन हड़पने का खुला राज, तहसील कर्मी समेत दो पर मुकदमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी
UP News : इस बार उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की होलीऔर चटकार होगी। त्योहार से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ...
नहीं रहे बैजू यादव, शोक की लहर
बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग
प्रेमी से शादी की जिद में 250 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका
दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली
27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा